Draft

 1] 1931 में सब की जातिगत जनगणना हो ही गई थी अभी भी आंकड़े लगभग वही होंगे। मंडल कमीशन के समय भी जातिगत गिनती नहीं कराई गई थी, 1931 का जातिगत आंकड़ा लिया गया था। सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की जातिगत गिनती कराई गई थी, तो अभी भी बिना जातिगत गिनती के सरकारी कर्मचारियों की जातिगत संख्या बताई जा सकती है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकार में है।

​[2] 'आइने अकबरी' जो खुद अबुल फज़ल ने लिखा था, उसमें उन्होंने किस जाति के कितने जमींदार हैं, इसका जातिगत ब्योरा दिया था। उसमें 80 जमींदार जाट, 22 कुर्मी और 22 अहीर थे, यानी यह लोग कभी शोषित-पीड़ित नहीं रहे हैं। इसके अलावा पप्पू यादव ने खुद अभी बताया था कि वह लोग सदियों से जमींदार हैं। मंडल कमीशन बनाने वाले बी. पी. मंडल खुद 60,000 एकड़ के बड़े जमींदार थे और मित्र सेन यादव उस जमाने में 20 लाख के जमींदार थे, यानी अहीर सदैव राज किए हैं, इसलिए यह सामाजिक रूप से कभी पिछड़े नहीं रहे।

​[3] अन्य समकालीन स्रोतों से जो अहीर, कुर्मी और जाट की जमींदारी है, वह प्रस्तुत की जा रही है।

​[4] केंद्र सरकार ने जाटों के आरक्षण के लिए एक कमेटी बनाई थी, जिसने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के सरकारी आंकड़े दिए थे और बताया था कि जाट अपनी आबादी प्रतिशत से बहुत ज्यादा प्रतिनिधित्व में हैं। इसी बेसिस पर उन्होंने जाटों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने से मना कर दिया था। यह भी बोला था कि प्रदेश सरकार भले शामिल कर रही है, लेकिन हमारी रिपोर्ट के अनुसार जाट जाति ओवर-रिप्रेजेंटेड (Over-represented) है। आज तक केंद्र में आरक्षण इसी बेसिस पर नहीं मिलता है।

​[5] 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखाया गया था कि अहीर जाति सरकारी सेवाओं और पदों पर बहुत अधिक ओवर-रिप्रेजेंटेड है।

​[6] सरकार ने एक कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट अमर उजाला सहित बड़े प्रतिष्ठित अखबारों में छपी थी कि पीसीएस (PCS) में कुल 13% अकेले कुर्मी हैं और 10% अहीर, यानी गजेटेड पोस्ट में भी यह लोग अपनी आबादी प्रतिशत से ज्यादा प्रतिनिधित्व ले चुके हैं।

​[7] राजनाथ सिंह सरकार के समय हुकुम सिंह की अध्यक्षता में न्याय समिति गठित की गई थी, जिसमें दिखाया गया था कि ओबीसी कैटेगरी में जाट, कुर्मी और अहीर तीनों अपनी आबादी प्रतिशत से बहुत ज्यादा नौकरियां पाए हुए हैं। उस समिति में अनुमानित जनगणना भी बताई गई थी, जो लगभग वही जनगणना है जो 1931 में थी।

​[8] बिहार में अहीर और कुर्मी को अब ग्राम प्रधान में आरक्षण नहीं मिलता क्योंकि पटना हाईकोर्ट में यह फैक्ट आया था कि उस समय बिहार में 10,000 ग्राम प्रधान थे, जिसमें से 5,500 इन्हीं जातियों के थे। चूंकि यह जाति सभी जगह सामाजिक रूप से मजबूत है, इसलिए उत्तर प्रदेश में भी यही हाल है—यहां भी अहीर ग्राम प्रधान बहुत ज्यादा हैं। इस संबंध में जौनपुर के एक ब्लॉक सिकरारा की ग्राम प्रधान की लिस्ट दी जा रही है, जिसमें देख सकते हैं कि कुल ग्राम प्रधान का 55% अकेले अहीर हैं। यानी इस जमाने में गांव में इस जाति का सबसे ज्यादा सामाजिक रुतबा है, जिसके गांव में प्रधान हों क्योंकि पूरा गांव वही चलाते हैं, इसलिए अहीर किसी भी कीमत से सामाजिक पिछड़े नहीं हैं।

​[9] भारत सरकार ने खुद आंकड़ा दिया है कि देश की 47% जमीन खुद ओबीसी के पास है। सभी को पता है कि जो अति पिछड़ी जातियां (Most Backward Classes) हैं, उनके पास जमीन नहीं है। मुख्य खेतिहर जाति यही अहीर और कुर्मी जाति है, यानी उनके पास अपनी आबादी प्रतिशत से बहुत ज्यादा जमीन भी है।

​[10] इन्द्रा साहनी जजमेंट (Indra Sawhney Judgment) में साफ-साफ लिखा है कि बिना डेटा के ओबीसी आरक्षण नहीं दिया जा सकता है, डेटा द्वारा प्रूफ करना ही पड़ेगा कि यह लोग अंडर-रिप्रेजेंटेड (Under-represented) हैं।

​[11] अशोक कुमार ठाकुर केस में सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ जजमेंट दिया है कि हर 5 साल में ओबीसी लिस्ट की समीक्षा होनी चाहिए और जो जातियां उचित प्रतिनिधित्व पा गई हैं, उनको तुरंत बाहर करना चाहिए।

​[12] जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने अपने फैसले में लिखा था कि अगर किसी भी जाति को 50% प्रतिनिधित्व प्राप्त हो गया है तो वह उचित प्रतिनिधित्व माना जाएगा, क्योंकि डॉ. आंबेडकर ने भी पूरी संविधान सभा को आरक्षण के समय यही आश्वासन दिया था कि आरक्षण सदैव माइनॉरिटी ऑफ सीट्स (Minority of seats) में होगा, यानी आरक्षण सदैव 50% से कम होगा। तो इस हिसाब से जस्टिस सुधीर अग्रवाल का दिया जजमेंट तब सही है कि किसी जाति की जितनी आबादी है, अगर उसका आधा प्रतिशत उसका प्रतिनिधित्व हो गया है तो यह उचित प्रतिनिधित्व माना जाएगा। संविधान में भी आबादी के बराबर आरक्षण को मना किया गया था, इस पर बाकायदा वोटिंग हुई थी कि आबादी के बराबर आरक्षण दिया जाए या नहीं और वोटिंग करके भारी बहुमत से डिसाइड हुआ था कि आबादी के बराबर आरक्षण न मिले। जस्टिस सुधीर अग्रवाल के फैसले को आज तक किसी ने नहीं बदला है, यानी अगर इन जातियों की आबादी के अनुसार 50% प्रतिनिधित्व हो गया है तो वह उचित प्रतिनिधित्व माना जाएगा जो कि संविधान और डॉ. आंबेडकर की स्पीच के अनुसार सही है।

​[13] इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सौरभ शुक्ला केस में स्पष्ट रूप से आदेश दिया था कि ओबीसी सूची की समयबद्ध समीक्षा की जाए और जो भी जातियां पर्याप्त/अधिक प्रतिनिधित्व (Over-represented) प्राप्त कर चुकी हैं, उन्हें ओबीसी सूची से बाहर निकाला जाए।

​[14] उत्तर प्रदेश सरकार 7 दिन में बता सकती है कि उत्तर प्रदेश में अहीर, कुर्मी, जाट कितने सरकारी कर्मचारी हैं और कुल ग्राम प्रधान कितने हैं तथा उसमें इन जातियों की संख्या कितनी है। यह इसके अधिकार क्षेत्र में है, क्योंकि मंडल कमीशन के समय भी बिना जातिगत गिनती किए हुए भी इन जातियों के सरकारी नौकरी के आंकड़े इकट्ठे किए गए थे। ओबीसी कमीशन वैसे भी प्रधानों के जातिगत आंकड़े इकट्ठा करती है।

​[15] उत्तर प्रदेश सरकार बहुत आराम से बता सकती है, मंडल कमीशन के समय भी अलग से जनगणना नहीं हुई थी।

​[16] कोर्ट का क्लियर आदेश है कि बिना डेटा के आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।


17] संविधान सभा के समय भी कुछ दलित लीडर बोल रहे थे कि नौकरी में आबादी के बराबर आरक्षण को स्पष्ट रूप से लिखा जाए। इसके लिए देशमुख ने अमेंडमेंट (संशोधन) भी पेश किया था कि आबादी के बराबर आरक्षण लिखा जाए, लेकिन संविधान सभा ने भारी बहुमत से आबादी के बराबर आरक्षण को रिजेक्ट कर दिया था। जब संविधान सभा ने मतदान द्वारा आबादी के बराबर नौकरी में आरक्षण को रिजेक्ट कर दिया था, तो फिर आबादी के बराबर आरक्षण देना संविधान के भी खिलाफ है।

​[18] मंडल कमीशन का एजुकेशनल बैकवर्ड इत्यादि सारी क्राइटेरिया जो 75% है।

​[19] सुप्रीम कोर्ट का एक जजमेंट है कि किसी भी जाति के लोग चाहे वह आरक्षण से सेलेक्ट हों या ओपन कम्पटीशन से सेलेक्ट हों, उनका उचित प्रतिनिधित्व देखने के लिए दोनों की संख्या गिनी जाएगी।

​[20] सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की पीठ का आदेश था कि आरक्षण भेदभाव (Discrimination) को समाप्त करने के लिए दिया जा सकता है, लेकिन आरक्षण द्वारा रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन (Reverse Discrimination) करना सही नहीं है। ओवर-रिप्रेजेंटेड जातियों को आरक्षण देना रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन है।

​[21] एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा एससी/एसटी एक्ट अहीर पर लगता है, ठाकुर और ब्राह्मणों से भी ज्यादा। यानी यह जाति समाज में काफी मजबूत स्थिति में है, कोई पिछड़ी नहीं है।

​[22] डॉ. आंबेडकर की स्पीच 50% की सीमा से संबंधित है और यह कि आरक्षण एक अपवाद (Exception) है।

​[23] संवैधानिक कमेटी द्वारा यह रिपोर्ट दी गई कि जनसंख्या के बराबर नौकरी में आरक्षण नहीं हो सकता।

​[24] संवैधानिक कमेटी की रिपोर्ट कि आरक्षण एक अपवाद है।

​[25] मंडल कमीशन ने खुद बोला था कि इसकी रिपोर्ट के आधार पर जो आरक्षण दिया जा रहा है वह सिर्फ 20 साल के लिए होगा। 20 साल बाद वही एक्सरसाइज दोबारा की जाएगी और जो जातियां आरक्षण के लायक होंगी उन्हीं को दिया जाएगा, जो आरक्षण के लायक नहीं होंगी उनको बाहर कर दिया जाएगा।

​[26] जरनैल सिंह केस में संवैधानिक पीठ ने बोला था कि उच्च पदों पर अगर आबादी से बहुत कम प्रतिनिधित्व भी होता है तब भी उचित प्रतिनिधित्व माना जाएगा, लेकिन पीसीएस (PCS) जैसे उच्च पद पर तो अपनी आबादी से भी ज्यादा यह जातियां प्रतिनिधित्व में हैं।

​[27] हिंदुस्तान टाइम्स और इंडियन एक्सप्रेस जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में निकला था कि कुल सिपाहियों में 34% अकेले अहीर भर्ती हो रहे हैं।

​[28] उत्तर प्रदेश के कुल विधायकों का 15 साल का आंकड़ा देखने पर भी स्पष्ट है कि अहीर, कुर्मी और जाट विधायक अपनी आबादी प्रतिशत से सदैव ज्यादा चयनित किए गए हैं।

​[29] कुछ रिजल्ट आपको दिखाए जा रहे हैं जिसमें बहुत ज्यादा अहीर सिलेक्टेड हुए हैं।

​[30] भारत सरकार ने ग्रेजुएशन स्तर पर नामांकन (Enrollment) का आंकड़ा दिया है जिसमें सामान्य वर्ग, एससी, एसटी और ओबीसी लगभग बराबर हैं। बिहार सरकार के जातिगत सर्वे में भी दिखा था कि अहीर और कुर्मी अपनी आबादी प्रतिशत से ज्यादा नामांकन में हैं। एम.आर. बालाजी केस में स्पष्ट कहा गया था कि जब तक राज्य के औसत से बहुत अधिक शैक्षणिक पिछड़ापन (Educational Backwardness) न हो तब तक शैक्षणिक पिछड़ापन नहीं माना जाएगा, जबकि बिहार सर्वे में साफ था और उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वे में भी दिख रहा है कि नामांकन बराबर है (और चूंकि ओबीसी में मुख्य रूप से यही जातियां हैं तो इनका नामांकन प्रतिशत और अधिक होगा)। मंडल कमीशन ने भी माना था कि जब तक राज्य के औसत से कम से कम 25% कम (यानी 75% से कम) न हो तब तक शैक्षणिक रूप से पिछड़ा नहीं माना जाएगा, अत: ये जातियां अब शैक्षणिक रूप से पिछड़ी नहीं हैं।

​[31] सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई ऐतिहासिक फैसलों में स्पष्ट किया है कि नौकरियों में आबादी के बराबर (अनुपातिक) आरक्षण असंवैधानिक है और आरक्षण केवल "पर्याप्त प्रतिनिधित्व" देने की एक अस्थायी (Temporary) व्यवस्था है। कोर्ट के अनुसार, आरक्षण कोई स्थायी या अंतहीन अधिकार नहीं है और यदि किसी वर्ग का प्रतिनिधित्व पूरा हो चुका है, तो समीक्षा करके आरक्षण समाप्त किया जाना चाहिए।

​[32] डॉ. बी. आर. आंबेडकर ने खुद संविधान सभा में स्पष्ट रूप से कहा था कि समानता मूल नियम (Rule) है और आरक्षण केवल एक अपवाद (Exception) है। संविधान बनाने वाली कमेटी और सुप्रीम कोर्ट की शुरुआती बेंचों (जैसे देवदासन और बालाजी केस) ने भी आरक्षण को साफ-साफ अपवाद ही माना था। बाद के फैसलों में इसे इनेबलिंग प्रोविजन (Enabling Provision) के रूप में व्याख्यायित किया गया, लेकिन संविधान निर्माताओं की मूल मंशा से बढ़कर सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्णय नहीं हो सकता। जब संविधान निर्माताओं ने आरक्षण को एक अपवाद के रूप में ही संविधान में जगह दी है, तो इसे अपवाद से अलग कुछ और नहीं माना जा सकता।

Comments

Popular posts from this blog

MUGAL HAREM

who made caste जातियाँ किसने बनाई

indira sahni [Sawhney] and other judjment on reservation and interpretation